Sun Apr 26 20:50:51 IST 2026
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित “32 वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” मे दिनांक 5 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम प्रारंभ होने के पुर्व दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा मा. अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन महेश दलवी एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,
नागपुर के पुर्व निदेशक श्री दीपक खिरवडकर का शॉल एवं स्मृती चिन्ह देकर स्वागत किया गया| दिनांक 27 मार्च 2026 से प्रारंभ हुए इस मेले का आनंद हजारो नागपुरवासीयों ने प्रतिदिन उठाया| प्रतिदिन केंद्र परिसर के खुले रंगमंच पर विभिन्न राज्यों की ‘लोकनृत्य प्रस्तुतियां’ एवं परिसर में लगे ‘हस्त-शिल्पकला एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल्स दर्शकों एवं रसिकों को लुभाते रहें| विगत 31 साल की तरह इस वर्ष भी ‘ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला’ सभी के आकर्षण का केंद्रबिंदु बना रहा।
शाम 6.30 बजे से लोक एवं आदिवासी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ हुईं| जिसमे में शंख वादन (श्री त्रिलोचन साहू, ओड़ीसा), ढोलु कुनिथा (श्री परशुराम. पी. एस., कर्नाटक), छाऊ नृत्य (श्री कार्तिक कुमार, पश्चिम बंगाल), रनप्पा (श्री त्रिलोचन साहू, ओड़ीसा), गेर (श्री तग्गा राम, राजस्थान), बारदोई शिखलान (श्री प्रांजित बसुमतारी, असम), माथुरी नृत्य (श्री नीरज कुमार, तेलंगाना) एवं सिध्दी धमाल (श्री अल्ताफ मकसूद सिध्दी, गुजरात) की प्रस्तुतियाँ हुई| साथ ही कठपुतली, कच्छी घोड़ी, बाइस्कोप एवं बहुरूपी कलाकार दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे| इस प्रकार से 32 वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले का यह आयोजन बेहद सफल रहा। केंद्र के सभी कर्मचारी एवं अधिकारीयों ने लगन से मिलजुलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किये। सभी कर्मचारियों का केंद्र की निदेशक ने अभिनंदन किया।