Sun Apr 26 20:50:51 IST 2026
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित “32 वे ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” मे प्रतिदिन की भांती ही शनिवार दिनांक 4 अप्रैल 2026 को नागरिकों की भारी भीड़ रही| नागरिक सभी हस्तशिल्पों, व्यंजनों एवं लोक नृत्य को बेहद पसंद कर रहे है| साथ ही कठपुतली, कच्छी घोड़ी, बाइस्कोप एवं बहुरूपी कलाकार दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है।
शाम 6.30 बजे से लोक एवं आदिवासी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ हुईं| जिसमे में शंख वादन (श्री त्रिलोचन साहू, ओड़ीसा), ढोलु कुनिथा (श्री परशुराम. पी. एस., कर्नाटक), गेर (श्री तग्गा राम, राजस्थान), दाउसरी देलाइ नृत्य (श्री प्रांजित बसुमतारी, असम), माथुरी नृत्य (श्री नीरज कुमार, तेलंगाना), रनप्पा (श्री त्रिलोचन साहू, ओड़ीसा), छाऊ नृत्य (श्री कार्तिक कुमार, पश्चिम बंगाल), एवं सिध्दी धमाल (श्री अल्ताफ मकसूद सिध्दी, गुजरात) की प्रस्तुतियाँ हुई| कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्री विवेक अळोणी ने किया।
32 वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 5 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क 30/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 'क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन' तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से होंगी। इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा किया गया है। मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह मे सशुल्क की गई है|