Sun Apr 26 20:50:54 IST 2026
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “32 वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” मे दिनांक 2 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम प्रारंभ होने के पुर्व दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा मा. अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे, महाराष्ट्र राज्य के राज्यमंत्री श्री आशीष जायसवाल एवं
एवं पुर्व लोकसभा सांसद श्री कृपाल तुमाने का शॉल एवं स्मृती चिन्ह देकर स्वागत किया गया| मान्यवर अतिथि ने केंद्र परिसर में लगे हस्तकला, अन्य वस्तुओं एवं विविध व्यंजनों के स्टॉल्स को भी भेंट दी एवं सभी कलात्मक वस्तुओं की प्रशंसा की। शाम 6.30 बजे से लोक एवं आदिवासी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ हुईं| जिसमे में शंख वादन / रनप्पा (श्री त्रिलोचन साहू, ओड़ीसा), लाल आंगी गेर (श्री तग्गा राम, राजस्थान), छाऊ नृत्य (श्री कार्तिक कुमार, पश्चिम बंगाल), बोरो नृत्य (श्री प्रांजित बसुमतारी, असम), माथुरी नृत्य (श्री नीरज कुमार, तेलंगाना), ढोलु कुनिथा (श्री परशुराम. पी. एस., कर्नाटक) एवं सिध्दी धमाल (श्री अल्ताफ मकसूद सिध्दी, गुजरात) की प्रस्तुतियाँ हुई| साथ ही कठपुतली, कच्छी घोड़ी, बाइस्कोप एवं बहुरूपी कलाकार दर्शकों व छोटे बालकों को खूब लुभा रहे है। तथा दर्शकों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए, क्राफ्ट मेले से विविध हस्तशिल्प कलाकृतियाँ खरीदी जा रही है|
32 वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 5 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क 30/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 'क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन' तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से होंगी। इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा किया गया है। मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह मे सशुल्क की गई है|