Sun Apr 26 20:50:55 IST 2026
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित 32 वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले के चौथे दिन दिनांक 30 मार्च 2026 को हस्तशिल्प के स्टॉलो पर नागरिकों की भारी संख्या में मौजूदगी रही|
शाम 6.30 बजे से लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ हुईं। जिसमें लाई हरोबा नृत्य (श्रीमती मोइरांगथेम रानीता देवी, मणिपुर), गर्गलु (श्री पी. अयपास्वामी, आंध्र प्रदेश), डेढ़िया नृत्य (श्री आनंद किशोर, उत्तर प्रदेश), गुदुम बाजा (श्री पापु धुर्वे, मध्य प्रदेश), सेहरिया स्वांग (श्री गोपाल धनुका, राजस्थान), झुमर नृत्य (श्री आनंद किशोर, उत्तर प्रदेश), तलवार रास (श्री हक्कु भाई, गुजरात), बेड़ा रास, (श्री हक्कु भाई, गुजरात) एवं घोड़े मोडनी (श्री अनुराज गावड़े, गोवा) की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्रीमती श्वेता शेलगांवकर ने किया। दिनांक 31 मार्च 2026 को शाम 6.30 बजे कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति आशादीप फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों द्वारा “दिव्यरंग दिव्यांगांचे” की प्रस्तुति होगी| कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति दिल्ली की प्रसिध्द गायिका श्रीमती प्रियंका गहरवार द्वारा “लोक संगीत एवं भजन” की दी जाएगी| दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शाम 6.30 बजे कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति मध्य प्रदेश के प्रसिध्द गायक श्री मुकेश चौहान द्वारा “कबीर गायन” की प्रस्तुति दी जाएगी| इसके पश्चात डॉ. सानवी जेठवानी, सप्तरंग सेवाभावी संस्था, नांदेड़ द्वारा “महाराष्ट्र के लोक नृत्य” की प्रस्तुति ट्रांसजेंडर कलाकारो द्वारा दी जाएगी|
दिनांक 2 से 5 अप्रैल 2026 के दरम्यान शाम 6.30 बजे से लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रस्तुति में सिध्दी धमाल (गुजरात), लाल आंगी गेर (राजस्थान), माथुरी नृत्य (तेलंगाना), शंख वादन / रनप्पा (ओड़ीसा), ढोलु कुनिथा (कर्नाटक), छाऊ नृत्य (पश्चिम बंगाल) एवं बोरो नृत्य (असम) की प्रस्तुतियाँ होगी| 32 वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 5 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क 30/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 'क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन' तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से होंगी। इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा किया गया है। मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह मे सशुल्क की गई है|