“32 वे ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले एवं लोकनृत्य समारोह” के रंगारंग लोकनृत्यों एवं आकर्षक हस्तशिल्पों का रविवार की शाम पर चढ़ा खुमार

jitendra.dhabarde@gmail.com / 9822241517 2026-04-09 15:12:38
img

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित “32 वे ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” के तृतीय दिन दिनांक 29 मार्च 2026 को नागरिकों की भारी भीड़ रही|

शाम 6.30 बजे से लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ हुईं। जिसमें गर्गलु (श्री पी. अयपास्वामी, आंध्र प्रदेश), डेढ़िया नृत्य (श्री आनंद किशोर, उत्तर प्रदेश), गुदुम बाजा (श्री पापु धुर्वे, मध्य प्रदेश), सेहरिया स्वांग (श्री गोपाल धनुका, राजस्थान), झुमर नृत्य (श्री आनंद किशोर, उत्तर प्रदेश), तलवार रास (श्री हक्कु भाई, गुजरात), लाई हरोबा नृत्य (श्रीमती मोइरांगथेम रानीता देवी, मणिपुर), बेड़ा रास, (श्री हक्कु भाई, गुजरात) एवं घोड़े मोडनी (श्री अनुराज गावड़े, गोवा) की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्रीमती श्वेता शेलगांवकर ने किया।

मेले में रविवार की शाम दर्शकों ने भारी मात्रा में ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले को प्रतिसाद दिया। चारों तरफ भीड़ का नजारा केंद्र परिसर में देखने को मिल रहा था। वही कठपुतली (श्री इमामदीन, राजस्थान), बाइस्कोप (श्री भंवर जी, राजस्थान) एवं टेराकोटा (श्री सुकाराम वाल्दे, महाराष्ट्र) कला निर्माण की लाइव प्रस्तुति दर्शक व छोटे बालकों को खूब लुभा रही है। तथा दर्शकों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए, क्राफ्ट मेले से विविध हस्तशिल्प कलाकृतियाँ खरीदी गयी| 32 वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 5 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क 30/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 'क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन' तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से होंगी। इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा किया गया है। मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह मे सशुल्क की गई है|

Related Post