Sun Apr 26 20:50:54 IST 2026
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित “32 वे ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” के द्वितीय दिवस दिनांक 28 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से नागरिकों की भीड़ रही| जिन्होने हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, एंब्रॉयडरी, जमदानी सूट, रंगकोटे साड़ी, बनारसी साड़ी, लेदर, मेटल क्राफ्ट, ज्वेलरी, पंजा दरी डोरमैट, जरी वर्क, मैट वेवींग, बेल मेटल, चंदेरी साड़ी-सूट, चिकनकारी, फुलकारी, पंजाबी जुती,
ड्राय फ्लावर, खुर्जा पौटरी, फर्नीचर, कारपेट, हैंडलुम, इत्यादी हस्तशिल्प की खरीदी की| साथ ही मेले मे बहुरूपी (महाराष्ट्र) एवं कठपुतली (राजस्थान) कलाकारों की प्रस्तुति का सभी दर्शक आनंद लेते नजर आए| शाम 6.30 बजे से लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ हुईं। जिसमें वीरनाट्यम (श्री पी. अयपास्वामी, आंध्र प्रदेश), डेढ़िया नृत्य (श्री आनंद किशोर, उत्तर प्रदेश), गुदुम बाजा (श्री पापु धुर्वे, मध्य प्रदेश), सेहरिया स्वांग (श्री गोपाल धनुका, राजस्थान), तलवार रास (श्री हक्कु भाई, गुजरात), लाई हरोबा नृत्य (श्रीमती मोइरांगथेम रानीता देवी, मणिपुर), बेड़ा रास, (श्री हक्कु भाई, गुजरात) एवं घोड़े मोडनी (श्री अनुराज गावड़े, गोवा) की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्रीमती श्वेता शेलगांवकर ने किया।
32 वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 5 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क 30/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 'क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन' तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से होंगी। इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा किया गया है। मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह मे सशुल्क की गई है|