Fri Jun 12 04:51:05 IST 2026
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के “ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” का आयोजन इस वर्ष दिनांक 27 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के दरम्यान किया जा रहा है| यह इस आयोजन का 32 वां वर्ष है| सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रसिध्द इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के लोक - आदिवासी नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति,
हस्तशिल्प एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी तथा विक्री होती है| 32 वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह का उद्घाटन दिनांक 27 मार्च 2026 को शाम 6.30 बजे होगा| इस समारोह में दिनांक 27 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के दरम्यान दोपहर 2.00 बजे से रात 9.30 बजे तक हस्तशिल्प मेले में नागरिकों को प्रवेश दिया जाएगा| लोकनृत्यों की बहारदार प्रस्तुति मुख्य मंच पर शाम 6.30 बजे से प्रारंभ होगी| हस्तशिल्प मेले में लगभग 150 से अधिक हस्तशिल्पकार सहभागी होंगे तथा 300 से अधिक लोक एवं आदिवासी कलाकार शिरकत करेंगे| ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला में क्राफ्ट स्टॉल के साथ–साथ भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे| लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रस्तुति में दिनांक 27 से 30 मार्च 2026 के दरम्यान शाम 6.30 बजे से बेड़ा रास (गुजरात), डेढ़िया नृत्य (उत्तर प्रदेश), सेहरिया स्वांग (राजस्थान), वीर नाट्यम / गरगलू (आंध्र प्रदेश), घोड़े मोडनी (गोवा), गुदुम बाजा (मध्य प्रदेश) एवं लाई हरोबा नृत्य (मणिपुर) इनकी प्रस्तुति होगी| दिनांक 31 मार्च 2026 को शाम 6.30 बजे कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति आशादीप फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों द्वारा “दिव्यरंग दिव्यांगांचे” की प्रस्तुति होगी| कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति दिल्ली की प्रसिध्द गायिका श्रीमती प्रियंका अहिरवार द्वारा “लोक संगीत एवं भजन” की दी जाएगी| दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शाम 6.30 बजे कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति मध्य प्रदेश के प्रसिध्द गायक श्री मुकेश चौहान द्वारा “कबीर गायन” की प्रस्तुति दी जाएगी| इसके पश्चात डॉ. सानवी जेठवानी, सप्तरंग सेवाभावी संस्था, नांदेड़ द्वारा “महाराष्ट्र के लोक नृत्य” की प्रस्तुति ट्रांसजेंडर कलाकारो द्वारा दी जाएगी| दिनांक 2 से 5 अप्रैल 2026 के दरम्यान शाम 6.30 बजे से लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रस्तुति में सिध्दी धमाल (गुजरात), लाल आंगी गेर (राजस्थान), माथुरी नृत्य (तेलंगाना), शंख वादन / रनप्पा (ओड़ीसा), ढोलु कुनिथा (कर्नाटक), छाऊ नृत्य (पश्चिम बंगाल) एवं बोरो नृत्य (असम) की प्रस्तुतियाँ होगी|
मेले क्षेत्र मे दिनांक 27 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के दरम्यान बहुरूपी (महाराष्ट्र व राजस्थान), कलाकार अपनी अलग- अलग वेषभूषा मे प्रस्तुति से दर्शकों को आकर्षित करेंगे| कच्छी घोड़ी (राजस्थान) कलाकारों द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुति से दर्शको को मोहित किया जाएगा| साथ ही कठपुतली (राजस्थान), बाइस्कोप (राजस्थान) एवं टेराकोटा कला निर्माण की लाइव प्रस्तुति दी जाएगी| भारतवर्ष के विविध राज्य तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पकार एवं प्रतिभाशाली कलाकार बड़ी संख्या में इस समारोह में सहभागी हो रहे है| इसमें हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, एंब्रॉयडरी, जमदानी सूट, रंगकोटे साड़ी, बनारसी साड़ी, लेदर, मेटल क्राफ्ट, ज्वेलरी, पंजा दरी डोरमैट, जरी वर्क, मैट वेवींग, बेल मेटल, चंदेरी साड़ी-सूट, चिकनकारी, फुलकारी, पंजाबी जुती, ड्राय फ्लावर, खुर्जा पौटरी, फर्नीचर, कारपेट, हैंडलुम, मंडला आर्ट पेंटिंग इत्यादी शिल्पकार सम्मिलित होंगे| इनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प वस्तुएँ प्रदर्शनी तथा बिक्री हेतु उपलब्ध रहेगी| ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला में क्राफ्ट स्टॉल के साथ–साथ भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे| इसमें पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन, पंजाबी व्यंजन, दिल्ली चाट, तंदूरी चाय, कुल्फी, नॉनव्हेज, कलकत्ता काठी रोल, महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के साथ विदर्भ का स्वाद भी उपलब्ध रहेंगा| मेले के दरम्यान सशुल्क पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह में की गई है| इस समारोह के लिए प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रुपए 30/- मात्र देणगी प्रवेश शुल्क रखा गया है| सभी कला प्रेमी दर्शक एवं नागरिक इस भव्य समारोह में उपस्थित रहकर इसका आनंद उठाए ऐसा आवाहन आयोजक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा किया गया है|