महाराष्ट्र की पावन धरती पर स्थापित हुआ “हिंदू राष्ट्र चौक” — ब्रह्मराष्ट्र एकम का ऐतिहासिक राष्ट्र-जागरण अभियान

jitendra.dhabarde@gmail.com / 9822241517 2026-02-10 18:38:41
img

नागपुर | महाराष्ट्र महाराष्ट्र की पवित्र एवं प्रेरणादायी भूमि, जहाँ हिंद स्वराज का उद्घोष हुआ, जहाँ राष्ट्रीय चेतना के महान प्रवाह ने जन्म लिया और जहाँ से समाज जागरण के अनेक ऐतिहासिक आंदोलन खड़े हुए — उसी गौरवशाली धरा पर ब्रह्मराष्ट्र एकम द्वारा एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं राष्ट्रचेतना से जुड़ा ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पवनगांव रोड, करारे नगर, भरतवाड़ा, नागपुर में “हिंदू राष्ट्र चौक” की स्थापना की

इस चौक का लोकार्पण परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह स्थापना सनातन सांस्कृतिक पहचान, राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प का प्रतीक बताई गई। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे। वातावरण जयघोष, पुष्पवर्षा और धर्मध्वजों से पूर्णतः राष्ट्रमय एवं भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर ब्रह्मराष्ट्र एकम महाराष्ट्र प्रदेश समिति के प्रमुख पदाधिकारी — श्री समीर कावळे, श्री सुशांत तिनगुरिया, श्री राजेश खपरे, श्री राजेश सिंह, श्री सत्यप्रकाश मौर्य, श्री संजय मिश्र, श्री राजेश परमार, श्री विजय जी, श्री अरविंद ठाकुर, श्री आनंद भैरव महंत, श्री दुखहारनी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

उद्घाटन के उपरांत पूज्य महाराज जी के सान्निध्य में एक विशाल राष्ट्रभक्ति पदयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जो नागपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित सातनवरी ग्राम के प्राचीन स्वयंभू पंचमुखी हनुमान मंदिर तक पहुँची। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, आरती, स्वागत एवं सत्कार किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र, धर्म और समाज के कल्याण हेतु सामूहिक संकल्प लिया कि सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर संगठित प्रयास किए जाएंगे। ब्रह्मराष्ट्र एकम ने इसे राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और सामाजिक जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

Related Post